इंदाैर में काेराेना पाॅजिटिव डाॅक्टर की माैत

इंदौर. काेरोना संक्रमित जिलों में अब देवास का नाम भी जुड़ गया। यहां तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से एक की सुबह मौत हो गई। देर रात आई रिपोर्ट में देवास के पीठा रोड निवासी एक महिला, नाहर दरवाजा क्षेत्र के एक व्यक्ति और हाटपिपलिया के शीतला माता मार्ग निवासी एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए। वहीं, इंदौर में गुरुवार सुबह डॉक्टर शत्रुधन पंजवानी की मौत हो गई। डॉ. पंजवानी की मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए खुद जताया। इंदौर में अब काेरोना से मरने वालों का आंकड़ा 22 हो गया। इंदौर में बुधवार रात 40 नए मरीज सामने आए थे, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 213 हो गई है।


संभवत: डॉक्टर की मौत का पहला मामला


जानकारी अनुसार रूपराम नगर निवासी डॉ. शत्रुधन पंजवानी बीमार होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। पिछले दिनों जांच में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका गोकुलदास के बाद सीएचएल और फिर अरविंदों अस्पताल में इलाज चला। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। डॉक्टर पंजवानी की गिनती अच्छे डॉक्टरों में होती थी। संभवत: यह देश में कोरोना से किसी डॉक्टर की मौत का पहला मामला है।